फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आशनाई और पुरानी रंजिश, युवक की चाकू से गोदकर मार डाला, खेत में आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिला ये सामान

Sun, 08 Feb 2026 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गीडा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया गया। खेत से शराब और पानी की बोतलें बरामद हुईं हैं। गीडा थाने में पुरानी रंजिश में पांच नामजद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा थाना इलाके में घर से निकले अभिषेक सिंह (18) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव को पेवनपुर गांव के खेत में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। अभिषेक शादी-विवाह में वेटर का काम करता था। पिता विजय सिंह ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनकी तहरीर के आधार पर गीडा थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शनिवार सुबह करीब सात बजे पेवनपुर गांव के ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तभी चकरोड किनारे खेत में युवक का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर शरीर खून से लथपथ मिला और गर्दन व पेट पर गहरे घाव के निशान थे। ग्रामीण ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस के साथ पहुंचे एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ आईपीएस अरुण एस ने घटनास्थल की जांच की। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले युवक ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था। घटनास्थल पर पैरों के निशान और बिखरी हुई मिट्टी मिली, जो हाथापाई की ओर इशारा कर रही थी। शव के पास आपत्तिजनक सामान भी मिला, जबकि कुछ दूरी पर सरसों के खेत से शराब और पानी की बोतलें बरामद हुई हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात से पहले वहां शराब पी गई होगी।
 

शव की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई। अभिषेक के गले और पेट पर चाकू से ताबड़-तोड़ वार किए गए थे। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाकू सीने में फंसकर टूट गया था।

 

पिता विजय सिंह ने बताया कि अभिषेक शादी-विवाह में वेटर का काम करता था। शुक्रवार शाम वह पैदल ही घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। दो भाइयों में अभिषेक बड़ा था और अविवाहित था। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले अभिषेक का हरैया क्षेत्र के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।

 

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, मिट्टी और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से हमलावरों के संभावित रास्तों की जांच की गई, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आशनाई और पुरानी रंजिश के एंगल पर पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गीडा के पेवनपुर गांव में अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मामले में पुलिस रंजिश, नशे की हालत में हुए विवाद के साथ आशनाई के एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के समय खेत में मिले आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ शराब की बोतल और ग्लास से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं, जिससे वारदात की परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

थानाप्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या से पहले और बाद में घटनास्थल पर पैरों के निशान, मिट्टी के बिखरे साक्ष्य और अन्य वस्तुएं मिली हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर फॉरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी और शराब के सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होगी। इसके साथ ही पुलिस मृतक और हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

 

कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और संभावित लोकेशन डेटा से पता लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश या आशनाई की वजह से यह वारदात हुई है या फिर यह किसी विवाद का नतीजा थी।
 

शादी समारोह में काम कर घर का उठाता था खर्च
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभिषेक सिंह शादी-विवाह और अन्य समारोहों में वेटर का काम करता था और अपने परिवार का खर्च उठाता था। परिवार के लोग भी इसे एक सामान्य नौकरी के रूप में बताते हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले अभिषेक का हरैया क्षेत्र के युवकों से विवाद हुआ था। इसी आधार पर पिता ने पांच नामजद युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। 

 

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक शांत स्वभाव का युवक था और किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करता था। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

इस मामले एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। हत्या के पीछे क्या आशनाई का एंगल है या पुरानी रंजिश, दोनों ही संभावनाओं को जांच में शामिल किया गया है। जांच टीम को उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द ही हो जाएगी।

नशे में विवाद की आशंका
फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले खेत में शराब पार्टी हुई थी। माना जा रहा है कि अभिषेक अपने किसी परिचित के साथ यहां आया होगा, जहां नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ा कि बात हत्या तक पहुंच गई।

इयर बड्स मिले, मोबाइल गायब
जांच के दौरान मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल का गायब होना हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि हत्या लूट के इरादे से की गई या फिर साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल को हत्यारे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों से पूछताछ जारी है। कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।- ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें