उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले गगहा ब्लाक में दो रोज पहले दिल्ली से आया एक युवक गांव में घूम रहा था। इसे लेकर आस-पड़ोस के लोगों ने नाराजगी जताई। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की और कहा कि उसको घर में रहने के लिए कहा जाए।
गगहा ब्लाक के एक गांव का युवक दो पहले दिल्ली से दिल्ली से गांव आया था। यहां आते ही उसने सबसे पहले अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल से घर लाया। जबकि एहतियात के तौर पर उसे 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना था।
पड़ोसियों को इस बात का भय सताने लगा कि कही उनके बच्चों को कोरोना न हो जाए। अगर युवक के अंदर कोरोना निकलता है तो पूरा मोहल्ला संक्रमित हो जाएगा। इसकी सूचना जब ग्राम प्रधान को मिले तो उन्होंने तुरंत उसे होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी।