गोरखपुर में पंद्रह दिन पहले सड़क किनारे बेहोशी के हाल में मिलने पर जिस युवक को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, उसके ही ट्वीट ने पुलिस की नींद उड़ा दी।
युवक ने ट्वीट कर लिखा कि एक युवक की किडनी निकालकर उसे खजांची चौराहे के पास फेंका गया है। उसने संदेश के साथ एक फोटो भी लगा दी थी। पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जांच में मामला गलत पाया गया। पुलिस ट्वीट करने वाले युवक तक पहुंची तो सच सामने आया। इस मामले में फर्जी सूचना देने का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के खजांची चौराहे के पास बुधवार सुबह घायल हालत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति को देखकर एक छात्र ने किडनी निकालने की जानकारी देते हुए गोरखपुर पुलिस को ट्वीट किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसे न्यूरो विभाग में भर्ती कराना पड़ेगा। कुछ देर बाद महाराजगंज के परतावल से परिजन पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए।
इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला फर्जी मिला है। सूचना देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बीटीसी कर रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।