फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर युवक को मारी गोली, ट्रेन के शौचालय में छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर दो पर युवक को गोली मारने के मामले में दस युवकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी के खिलाफ दी थी तहरीर
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सोमवार की रात राजन शर्मा को मनबढ़ों ने दौड़ाकर गोली मार दी। जान बचाने के लिए युवक प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-वन कोच के शौचालय में छिप गया। युवक के दाहिने जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या के कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश गांव निवासी राजन शर्मा (26) सोमवार रात करीब 10:30 बजे तमकुहीरोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर था। आरोप है कि इसी दौरान रकबा जंगलीपट्टी निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी और उसके साथियों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली राजन की दाहिनी जांघ में लगी। जान बचाने के लिए युवक प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-वन कोच में चढ़कर शौचालय में छिप गया।
विज्ञापन

इसके बाद घायल राजन ने परिजन और तरयासुजान पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। अगले रेलवे स्टेशन दुदही में ट्रेन रुकी तो युवक उतर गया। सेवरही थाने की पुलिस व परिजन दुदही स्टेशन पर पहुंचे और घायल युवक को सेवरही सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
राजन के पिता विनोद शर्मा की तहरीर पर गोरखपुर जीआरपी ने सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा जंगली पट्टी गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ बंटी, राजपुर खास गांव निवासी मुकेश यादव, पटखौली गांव निवासी शाहबाज शेख, तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी अजय आर्य, तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ गांव निवासी राजू यादव, दोमाठ गांव निवासी गोविंद चौहान और भावपुर गांव निवासी विकास प्रसाद उर्फ टमाटर के अलावा तीन अज्ञात युवकों पर पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें तीन सात युवक नामजद और तीन अज्ञात हैं।
विज्ञापन

राजन ने कुछ दिन पहले आदर्श सिंह उर्फ बंटी पर जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी तरयासुजान थाने में दर्ज कराई थी। इसके पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है और तरयासुजान थाने में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें