फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके साथ जीने मरने की खाई थी कसम, उसकी मौत के बाद एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार हुआ युवक

Wed, 06 Jan 2021 11:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बीते रविवार को एंबुलेंस में महिला का शव छोड़कर भागने वाला युवक उसका पति निकला। लुधियाना में रहने के दौरान उसने महिला से प्रेम विवाह किया था। युवक कुशीनगर जिले के हाटा का रहने वाला है। वहीं, महिला के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस चालक से रास्ते में युवक ने महिला को कुशीनगर की रहने वाली सुधा बताया था। मंगलवार को गुलरिहा पुलिस शव छोड़कर भागे युवक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। चंडीगढ़ के रहने वाले एंबुलेंस चालक की सूचना पर गुलरिहा पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया।
 
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पीजीआई से एक युवक प्राइवेट एंबुलेंस से एक महिला को लेकर रविवार शाम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचा। इस दौरान महिला की मौत हो गई। युवक ट्रामा सेंटर में पर्ची कटवाने की बात कहकर गया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक ने युवक का रात भर इंतजार किया। सोमवार सुबह चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस को रोक लिया और चालक से पूछताछ की। चालक से जानकारी जुटाकर पुलिस ने युवक का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। मंगलवार को पुलिस युवक के बारे में पता कर उसके गांव पहुंची तो वहां ताला लगा था।

उधर, मोहाली (पंजाब) के पिंड माजरी गांव के रहने वाले एंबुलेंस चालक अश्वनी वर्मा की सूचना पर पंचायतनामा भरकर गुलरिहा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान पता चला कि महिला को चंडीगढ़ पीजीआई से कुशीनगर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुक कराने वाला युवक कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा तिवारी गांव का रहने वाला मेहताब उर्फ राजेश है।

मेहताब लुधियाना में मजदूरी करता था। वहीं, पर सुधा नाम की युवती से प्रेम विवाह करके साथ रहता था। सुधा की तबीयत खराब होने पर चंडीगढ़ पीजीआई ले गया। भर्ती न होने पर निजी एंबुलेंस से रविवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पर्ची कटवाने के बहाने ट्रामा सेंटर से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें