फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल घर पर छोड़ बच्चों संग निकला युवक, रातभर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोजे दो बच्चे, मां को सौंपा
विज्ञापन


पादरी बाजार। पत्नी से विवाद के बाद दो मासूम बच्चों को लेकर घर से निकले युवक ने पुलिस को रातभर छकाए रखा। शनिवार दोपहर रामजानकी नगर, बशारतपुर निवासी अशोक शर्मा का पत्नी से विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद वह पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

देर रात तक पति और बच्चों के वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह घर से करीब 200 मीटर के दायरे में ही मिल रही थी। पुलिस ने आसपास के कई घरों की तलाशी ली, लेकिन युवक और बच्चों का पता नहीं चला। बाद में पुलिस को पता चला कि अशोक अपना मोबाइल साइलेंट कर घर के पास ही छोड़ गया था। इससे पुलिस को लगातार गलत दिशा में लोकेशन मिलती रही। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने रविवार को इलाके में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अशोक बच्चों के साथ मोहल्ले में ही नजर आया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह रातभर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रहा था। थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे के भीतर दोनों बच्चों को बरामद कर मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें