फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में अपने बहन के घर जा रहा था युवक, पेड़ से टकराई बाइक, मौत

Wed, 11 Mar 2020 01:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में होली पर्व पर देर शाम अपनी बहन के घर आ रहा युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


कटेया थाना जनपद गोपालगंज बिहार का स्थायी निवासी टुन्नू (28) पुत्र स्व सूरज राजभर अपने चचेरे भाई संदीप (22) पुत्र रमेश राजभर के साथ अपने बहन के घर बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरीपट्टी गया हुआ।

अभी वह कोइरीपट्टी चौराहे के समीप पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें टुन्नू को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा उसका चचेरा भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने बघौचघाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया और दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए कटेया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें