फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदा: पर्स-चप्पल पुल पर रखा....कुआने नदी में लगा दी छलांग, 6 घंटे से तलाश जारी- SDRF की टीमें जुटी

Wed, 12 Aug 2026 03:04 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिकरीगंज

सार

घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कुआनो नदी के पुल के बीच में पहुंचा। कुछ देर बाद उसने चप्पल और पर्स पुल पर रखा और बिना किसी को कुछ बताए नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में गिरते देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिकरीगंज पुलिस के साथ आसपास रहने वाले नाविक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नदी में कूदे यूवक मदन क़े छोटे भाई सदन ने बताई पूरी बात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुआंनो नदी पर बने पुल से बुधवार दोपहर 35 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले युवक ने पुल पर अपनी चप्पल और पर्स निकाल कर बाहर पुल पर ही रख दिया था। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मदन पुत्र रामचेत निवासी सरसई कास्त पाठक (पटखौली) के रूप में हुई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कुआनो नदी के पुल के बीच में पहुंचा।

कुछ देर बाद उसने चप्पल और पर्स पुल पर रखा और बिना किसी को कुछ बताए नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में गिरते देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिकरीगंज पुलिस के साथ आसपास रहने वाले नाविक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नाविकों ने नाव के सहारे नदी में काफी देर तक युवक को खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुल पर मिले पर्स की जांच करने पर उसमें आधार कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मदन पिछले करीब छह वर्षों से पत्नी छाया देवी और दो बच्चों अंजलि (12) व अर्पित (10) के साथ गोरखपुर में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई सदन भी मौके पर पहुंचा। युवक के नदी में छलांग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि युवक के गहरे पानी में चले जाने के कारण अभी उसका पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें