फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, गाड़ी के नीचे दबकर बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Sun, 04 Sep 2022 04:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कौड़ीराम (गोरखपुर)

सार

गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार निवासी अभिषेक यादव (25) रविवार को ट्रैक्टर पर बैठकर कौड़ीराम की ओर जा रहा था। जरलही गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। जिसमें युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौकी अंतर्गत जरलही में रविवार को ट्रैक्टर के गड्ढे में गिर जाने से ट्रैक्टर पर सवार युवक की नीचे दबकर मौत हो गई। कौड़ीराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार निवासी अभिषेक यादव (25) पुत्र माने यादव रविवार को ट्रैक्टर पर बैठकर कौड़ीराम की ओर जा रहा था। जरलही गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। जिसमें अभिषेक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से मच गया कोहराम
मृतक अभिषेक माने यादव का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। इकलौते बेटे की मौत पर पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें