फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इस हाल में मिला शव

Sun, 07 Feb 2021 05:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पेठिया माफी गांव के सिवान में रविवार सुबह 24 वर्षीय युवक का आम के पेड़ की डाल में रस्सी के फंदे में बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा के साथ फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार निवासी सूरज वर्मा बाजार में ही कंप्यूटर की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार रोज दुकान बंद करके रात तक घर आ जाता था। लेकिन शनिवार की देर रात घर नहीं पहुंचा। मोबाइल फोन भी बंद था। रविवार की सुबह पेठिया माफी गांव के सिवान के पास स्थित एक आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिलने की सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया। जगन्नाथ के चार संतानों में सूरज इकलौता बेटा था।

परिजनों के अनुसार उसकी शादी इसी साल 19 मई को होनी थी। उसकी बड़ी बहन सुमन की शादी हो चुकी थी। जबकि छोटी किरण व उर्मिला अभी पढ़ाई कर रही हैं। सूरज की मां का करीब 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मौके पर पहुंचे पिता जगन्नाथ ने पुलिस को सूचना दी। रस्सी लटकते शव को पुलिस के पहुंचने के बाद नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें