दिल्ली से बलरामपुर जा रहे प्रवासी की बुधवार को बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कंवलपुर गांव के पास हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दिल्ली से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर जिले के प्रवासी एक निजी वाहन से अपने घर जा रहे थे। कंवलपुर गांव के निकट एक होटल पर रुककर सीएनजी सिलिंडर बदलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लक्ष्मण निवासी मनिकौरा थाना पचपेड़वा बलरामपुर चालक की सीट पर बैठा था और सीएनजी बदलने की प्रक्रिया को सिर बाहर निकाल कर देख रहा था। तभी अयोध्या की ओर से आ रही रोडवेज बस उसके सिर को रगड़ते हुए चली गई, जिससे लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई।