फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे दो लोग, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत

Sat, 12 Dec 2020 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटनी (देवरिया)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैकुंठपुर के निकट राउतपार गांव के पास सड़क हादसे में एक प्रधान पुत्र की मौत हो गई। जबकि मृतक का रिश्तेदार घायल हो गया है। दोनों गौरीबाजार से एक बरात में शामिल होकर भटनी लौट रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही भटनी के डुमरी गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटनी के डुमरी गांव निवासी दूधनाथ राजभर गांव के प्रधान हैं। उनका बड़ा बेटा नटवर राजभर (32) गांव से गौरीबाजार गए बारात में शामिल होने गया था। शुक्रवार की देर रात को वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

अभी दोनों बैकुंठपुर के निकट राउतपार गांव के पास पहुंचे थे कि घने कोहरे के चलते एक ट्रक में पीछे से जा भिड़े। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां नटवर की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरी गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें