फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ कार में सवार होकर दावत में जा रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत

Sat, 31 Oct 2020 11:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां फरेंदा मार्ग पर आईटीएम पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 15 फुट गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार अन्य दो युवक घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक नगर पालिका महराजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात नेहरू नगर निवासी कृष्ण मोहन जायसवाल (24) अपने दोस्तों के साथ कार से फरेंदा दावत में जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर आईटीएम पुलिस चौकी के सामने निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गई।

हादसे में कृष्णमोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कृष्णमोहन नगरपालिका में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह बहुत ही मिलनसार था, छोटे बड़े सभी का सम्मान करता था। परिवार में कृष्णमोहन का एक छोटा भाई बलराम, मां मालती देवी और पिता सुरेंद्र जायसवाल हैं।
विज्ञापन


बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया है। माता और पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों बेहोश हो जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पालिका  ईओ आलोक कुमार, नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, जेई योगेश तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, ईश्वर पटेल मृतक के परिवार को ढाढस बांधने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें