फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फोटो वायरल कर छात्रा को बदनाम कर रहा युवक, लगा रही मदद की गुहार

Tue, 30 Aug 2022 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 सोमवार को छात्रा अपनी बहन के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंची तो वहां सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक पोस्ट की डिटेल निकाली गई। सभी पोस्ट आरोपी युवक के मोबाइल फोन से ही किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव की 12वीं की छात्रा को बदनाम करने के लिए शोहदा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर रहा। पांच महीने पहले शोहदे की इसी हरकत से परेशान होकर छात्रा ने गुलरिहा थाने में आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया था, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ है। अब छात्रा ने फिर से पुलिस में पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, छात्रा सोमवार को साइबर थाने पहुंची थी। छात्रा ने बताया कि उसके पिता रोजी रोटी की तलाश में दुबई में हैं। गांव का ही एक युवक उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज पोस्ट करता है। अप्रैल 2022 में गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 मुकदमे की विवेचना करने वाले इंस्पेक्टर ने उसे मोबाइल फोन का सिम व अन्य आईडी बंद करने की सलाह दी थी। छात्रा ने पुलिस के सलाह के मुताबिक, आईडी व मोबाइल सिम को बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी युवक लगातार उसके रिश्तेदारों व अन्य लोगों को टैग कर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट कर रहा है।
विज्ञापन


 सोमवार को छात्रा अपनी बहन के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंची तो वहां सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक पोस्ट की डिटेल निकाली गई। सभी पोस्ट आरोपी युवक के मोबाइल फोन से ही किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें