फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पत्नी का गला रेतकर युवक ने खुद का भी काटा गला, विवाद सुलझाने आया था ससुराल

Tue, 09 Aug 2022 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा उमरपुर का है। सोमवार की देर रात ससुराल आए युवक ने किसी बात को लेकर चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। बाद में अपना गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भर्ती करवा।
विज्ञापन
दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया। इसके बाद अपना भी गला काट लिया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा उमरपुर का है। सोमवार की देर रात ससुराल आए युवक ने किसी बात को लेकर चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। बाद में अपना गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भर्ती करवा।

उमरपुर निवासी मेराज पुत्र स्व० लियाकत ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मैंने अपनी बेटी शबा अंसारी की शादी तीन माह पूर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई टोला मदरहवा निवासी अब्दुल जब्बार शेख से की थी। शादी के बाद से ही मेरा दामाद व उसके परिवार के लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे, जिसकी सूचना मैंने गुलरिहा पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस ने 24 जुलाई को दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सोमवार की शाम मेरा दामाद अब्दुल जब्बार शेख अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी से माफी मांगने के बाद सुलह समझौते की बात करने लगा।

रात लगभग 11 बजे मेरी बेटी चिल्लाने लगी, शोर सुनकर जब तक हम लोग पहुंचे तो सन्न रह गए। बेटी का शरीर खून से लतफथ हो चुका था। पिता मेराज के तहरीर के आधार पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें