फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: गृहकलह से तंग आकर हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, किया गया चालान

Wed, 19 May 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारा, शांति भंग में किया जा रहा चालान
विज्ञापन
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गृहकलह से तंग युवक बुधवार की भोर में कसैला गांव से गुजरे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसके टॉवर से चिल्लाने के बाद गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उससे नीचे उतरने की मनुहार करने लगे, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया और करीब आठ बजे से टावर से नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर हर्रैया थाने चली गई। जहां उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

हर्रैया थाना क्षेत्र के कसैला गांव का रहने वाला शिव बहाल उर्फ सलाहू बुधवार की भोर में गांव के सिवान में लगे बिजली के हाईटेंशन के टावर पर रिंच लेकर चढ़ गया। वह टावर के सबसे ऊपर जाकर टावर में लगे एंगल को खोल कर नीचे फेंकने लगा। यह देख ग्रामीण डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद उसे टावर से घंटों प्रयास के बाद नीचे उतारा गया। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक युवक नशे का आदी है। परिवार के लोगों से आए दिन विवाद करता रहता है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया है। वह टावर पर क्यों चढ़ा। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। उसका शांति भंग में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें