फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सपने में खुद को पिटता देख डर गया युवक, सुबह धारदार हथियार लेकर खुद ही कर दिया हमला

Sat, 16 Oct 2021 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में एक युवक सोते समय सपना देखता है कि एक युवक ने उसपर भाला लेकर हमला कर दिया है। सुबह नींद खुलने पर वह खुद नुकिला हथियार लेकर उस युवक के घर जाकर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के तिवरान गांव में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने रात में सपने में गांव के युवक को खुद पर हमला करते हुए देखा और शुक्रवार की सुबह ही उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के घरवालों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवरान गांव निवासी राजू (25 ) बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सोया था। आधी रात को वह बड़बड़ाने लगा, लेकिन घरवालों ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह उठने के बाद राजू लोहे की कुंडी लेकर पड़ोस में रहने वाले राजेश के घर पहुंच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने राजेश पर हमला कर घायल कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उसे रेफर कर दिया। हमलावर राजू ने पुलिस को बताया कि राजेश ने सपने में उस पर भाले से हमला किया था। जिसका बदला लेने के लिए अगले दिन राड से पीट दिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी घघसरा रामानुज यादव ने कहा कि यह अजीब वाकिया सामने आया है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। हमलावर को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें