सहजनवा (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दुकान से घर लौट रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दबिश दे रही हैं।
बिडार गांव निवासी आर्यन सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुमित सिंह सोमवार को दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि विद्या पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बाबी निषाद, करण और गोलू ने उन्हें रोक लिया। आपसी विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो हो गए।
आर्यन सिंह की तहरीर पर सहजनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी नाॅर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।