फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर के लोग सोते रहे, चोर ले उड़े लाखों का जेवर-नगदी

Tue, 14 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर बेलौरा पाली में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अरविंद कुमार यादव ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। अज्ञात चोर आधी रात के बाद घर में घुसे और कमरे में रखे दो बड़े बक्से व दो अटैची उठा ले गए। इनमें करीब 18 हजार रुपये नगद, महंगे कपड़े और सोने-चांदी के कीमती आभूषण रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुबह पीड़ित ने सहजनवां थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरी का खुलासा करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें