फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मुहिम: पंजीकरण कराकर ही पाएंगे ट्राई साइकिल-व्हील चेयर

Mon, 26 Sep 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर विगत 37 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा कर रहा है। निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। संस्थान अब तक चार लाख से अधिक दिव्यांगों की सफल सर्जरी कर चुका है। दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले 30,000 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर को सबसे बड़ा पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस परिसर में सुबह नौ बजे से गोरखपुर-बस्ती मंडल के दिव्यांग पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन


शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो फोटोग्राफ के साथ आना जरूरी है। जो लोग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैसाखी, वॉकर और वाकिंग स्टिक दी जाएगी। कृत्रिम अंगों व सर्जरी के लिए भी दिव्यांगों को चिह्नित किया जाएगा। जो पात्र होंगे, उनकी कृत्रिम अंगों के लिए माप ली जाएगी। निशुल्क सर्जरी की व्यवस्था होगी।   

दिव्यांग पंजीकरण व उपकरण वितरण शिविर दो चरणों में लगेगा। पहले चरण में पंजीकरण होना है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के डॉक्टरों व टेक्नीशियनों की टीम जल्द ही गोरखपुर आएगी। इसी टीम की निगरानी में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


 निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर 29 अक्तूबर को दूसरे चरण में लगाया जाएगा। इसमें पंजीकृत दिव्यांगों को उपकरण दिए जाएंगे। शिविर में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संरक्षक हैं। परिषद की देखरेख में ही पंजीकरण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याण का काम कर रहे हैं। दिव्यांग उपकरण के लिए पंजीकरण व वितरण शिविर से जनहित जुड़ा है। नारायण सेवा संस्थान की टीम पूरी तरह से तैयार है।

अमर उजाला फाउंडेशन व महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ मिलकर दिव्यांगों के शिविर को ऐतिहासिक बनाना है। 30 सितंबर को जितने भी दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, सभी 29 अक्तूबर को उपकरण दिए जाएंगे।  

दो मंडलों के दिव्यांग करा सकते हैं पंजीकरण
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर) के दिव्यांग पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क- (7023101155, 0294-6622222- दोनों नंबर नारायाण सेवा संस्थान) (6394153108, 8299660608 दोनों नंबर अमर उजाला गोरखपुर)

37 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा कर रहा नारायण सेवा संस्थान
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर विगत 37 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा कर रहा है। निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। संस्थान अब तक चार लाख से अधिक दिव्यांगों की सफल सर्जरी कर चुका है। दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले 30,000 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें