फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाेरखपुर: योगी के संन्यास ग्रहण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में मिलने आई थीं माता सावित्री देवी

Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने घर परिवार सब छोड़ कर नाथ पीठ की मानव कल्याण की जो परंपरा थी उसे अपना लिया था। यह सूचना मिलने पर उनके माता-पिता मिलने आए थे। उसके बाद नाथ परंपरा के अनुसार 1995 में योगी अपनी माता से भिक्षा मांगने के लिए अपने गांव गए थे।
विज्ञापन
सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवी के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी (91 वर्ष) का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। खबर सुनते ही शिक्षाविदों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह बिष्ट) के संन्यास ग्रहण करने के बाद एक बार उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट के साथ मां सावित्री देवी गोरखनाथ मंदिर आई थीं। तत्कालीन महंत अवेद्यनाथ से मिलने के बाद दोनों ने योगी से मुलाकात की और वापस चले गए। फिर वो भी कभी गोरखनाथ मंदिर नहीं आए और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य ही कभी आया।

विज्ञापन
Trending Videos

गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन के सचिव द्वारिका तिवारी बताते हैं, नवंबरा 1993 में योगी आदित्यनाथ अपने घर का त्याग कर गोरक्षपीठ में महंत अवेद्यनाथ की शरण में आ गए थे। चार महीने तक यहां पर सेवा भाव करने के बाद उन्हें फरवरी महीने में वसंत पंचमी के दिन 1994 में संन्यास ग्रहण कराया गया। जिस दिन उन्होंने संन्यास ग्रहण किया उस दिन उनका नया नामकरण हुआ और उनको योगी आदित्यनाथ नाम दिया गया। संन्यास ग्रहण करने वाले व्यक्ति के बारे में मान्यता है कि जिस दिन वो संन्यास ग्रहण करता है उस दिन उसका नया जन्म होता है, और तभी उसे नया नाम भी मिलता है। उसी दिन से योगी ने घर परिवार सब छोड़ कर नाथ पीठ की मानव कल्याण की जो परंपरा थी उसे अपना लिया।

विज्ञापन

अपनी माता से भिक्षा मांगने के लिए गांव गए थे सीएम योगी

यह सूचना मिलने पर उनके माता-पिता मिलने आए थे। उसके बाद नाथ परंपरा के अनुसार 1995 में योगी अपनी माता से भिक्षा मांगने के लिए अपने गांव गए थे। उधर, मुख्यमंत्री की माता के निधन पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सभी शैक्षणिक संस्थानों की ओर से शोक संवेदन व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें