फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान: हर जरूरतमंद का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 150 लोगों की सुनी समस्या

Fri, 20 Nov 2026 11:18 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण किया गौ सेवा की गायों को गुड़ चना खिलाया। इसके साथ ही जनता दर्शन में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की फरियाद भी सुनी।
विज्ञापन
जनता दर्शन में फरियाद सुनते हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने लोगों के प्रार्थना पत्र खुद अपने हाथ में लेकर उनका अवलोकन किया और उनकी शिकायतों-समस्याओं का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उपचार में पूरी मदद करेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, ताकि बीमारी की स्थिति में निर्बाध उपचार सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos

सीएम योगी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जमीन कब्जा करने से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने सख्ती बरतने और विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

मंदिर की गोशाला में गोसेवा भी की

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से रोटी और गुड़ खिलाया तथा उन पर स्नेह बरसाया। भोलू नाम के बछड़े और छुटकी नाम की बछिया को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उन्हें खूब दुलारा। गोवंश सीएम के सान्निध्य में भावुक होकर उनके और निकट आने लगे, जिस पर योगी ने प्यार से कहा- “अपनी जगह पर ही रहो, नहीं तो चोट लग जाएगी।”
विज्ञापन

सीएम योगी ने लोगों से कहा कि वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें