फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक: खाताधारकों को राहत, अब एटीएम से भी निकाल सकेंगे रुपये

Mon, 09 Mar 2020 02:28 PM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर
विज्ञापन
yes bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यस बैंक के खाताधारकों के लिए राहत की खबर है। बैंक प्रबंधन ने एटीएम से रकम निकालने की अनुमति जारी कर दी है। हालांकि अब भी रकम निकालने की लिमिट 50 हजार रुपये ही निर्धारित है।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पांच मार्च से तीन अप्रैल तक यस बैंक के खाताधारकों की रकम निकासी महीने का 50 हजार रुपये लिमिट तय करने के बाद खाताधारक अपनी जमा पूंजी के लिए भटकने लगे हैं। बैंक जाने पर न तो उन्हें कैश मिल पा रहा है और न ही चेक क्लियर हो पा रहा है। ऊपर से नेट बैंकिंग और एटीएम कार्ड के इस्तेमाल पर भी बैंक प्रबंधन द्वारा रोक लगाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी, लेकिन नई यस बैंक प्रबंधन ने आठ मार्च से एटीएम से रकम निकासी की अनुमति प्रदान कर खाताधारकों को राहत दे दी है।
 


बैंक प्रबंधन ने मैनेजर को मीडिया स्टेटमेंट देने पर लगाई हुई है रोक
यस बैंक प्रबंधन ने सभी शाखाओं के मैनेजरों को मेल कर के संदेश भेज कर मीडिया से बातचीत करने या किसी भी प्रकार का स्टेटमेंट देने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्पष्ट तौर पर कहा है कि मीडिया को किसी भी तरह का स्टेटमेंट न दें। साथ ही इस संबंध में बातचीत करने के लिए स्वाति सिंह और मिहिर मुखर्जी नामक अधिकारी का मोबाइल नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


यस बैंक प्रवक्ता मिहिर मुखर्जी ने बताया- बैंक प्रबंधन ने एटीएम से रकम निकासी पर लगी रोक रविवार से हटा दी है। यस बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम से रकम निकाली जा सकती है। रकम निकासी की लिमिट अब 50 हजार रुपये महीने की तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें