फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए सौ देशों में होगा यज्ञ, 31 मई को होगा आयोजन

Wed, 27 May 2020 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 31 मई को होगा आयोजन
  • गृह गायत्री यज्ञ में शहर के 551 घरों की यज्ञशाला में दी जाएगी आहुति
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 31 मई को कोरोना सहित अन्य विषाणुओं, हानिकारक जीवाणुओं और रोगाणुओं के नाश तथा पर्यावरण के परिशोधन के लिए एक साथ गायत्री मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से हवन यज्ञ किया जाएगा। इसे विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों के करोड़ों लोग अपने-अपने घरों में करेंगे।

विज्ञापन


गायत्री परिवार के सदस्य दीनानाथ सिंह ने बताया कि 31 मई को सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच, विश्व में फैले गायत्री परिवार के करोड़ों लोग एक साथ यज्ञ करेंगे। सभी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपने घरों में गायत्री मंत्र का 24 बार, सूर्य गायत्री मंत्र पांच बार और महामृत्युंजय मंत्र की पांच बार आहुतियां देंगे।

एक जून को गायत्री मां का प्राकट्य उत्सव है। इससे ठीक एक दिन पहले यह आयोजन होगा।  इस आयोजन में कम से कम शहर के 551 परिवारों की सहभागिता रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन दिया जा रहा हवन का प्रशिक्षण

विभिन्न माध्यमों से मंत्रोच्चार और हवन के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।  इसमें साधकों को मंत्र और श्लोक का सही उच्चारण, यज्ञ आहुति के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। आयोजन के लिए एक एप तैयार किया जा रहा है।

इन सामग्रियों से होगा हवन :
 हवन सामग्री में अमृता, ब्राह्मी, प्रज्ञा घास, गाय का घी, चावल, गुड़, नीम, पाकड़, बेल, नीलगिरी,  आम की लकड़ी, कंडे आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें