फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मदद करेगा प्रशासन

Thu, 16 Jul 2020 09:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Former MLA Haridwar Pandey - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय की मदद के लिए जिला प्रशासन समेत कई जनप्रतिनिधि और एनजीओ आगे आए हैं। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही घर की मरम्मत आदि के लिए प्रशासन उनकी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्व विधायक को 95 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों और एनजीओ ने भी पूर्व विधायक की मदद के लिए प्रस्ताव रखा है। प्रशासन के अलावा इन सभी लोगों से भी उनकी मदद कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तहसील के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें कि 1980-85 में कांग्रेस पार्टी से मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय के खपरैल के मकान का आधे से अधिक हिस्सा रविवार की रात बारिश में गिर गया। तब से बहू और चार पोते-पोतियों के साथ उनका पूरा परिवार बरामदे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ही लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनवाई और बुधवार को पूर्व विधायक के घर जाकर उनका हालचाल भी लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूर्व विधायक की जल्द ही सहायता कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें