फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी कुश्ती प्रतियोगिता, CM योगी के हाथों पुरस्कृत होंगे पहलवान

Sat, 19 Aug 2023 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

देश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश केसरी (74 किलो से उपर), उत्तर प्रदेश कुमार (60 से 70 किलो) व वीर अभिमन्यु (50 से 60 किलो, आयु 15 वर्ष से कम) तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों के 200 से अधिक पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में होने वाली दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का स्वरूप प्रदेशस्तरीय कर दिया गया है। विजेता पहलवानों में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। दो दिवसीय (20 व 21 अगस्त) प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्साहवर्धन व विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए सीएम योगी 21 अगस्त को मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश केसरी (74 किलो से उपर), उत्तर प्रदेश कुमार (60 से 70 किलो) व वीर अभिमन्यु (50 से 60 किलो, आयु 15 वर्ष से कम) तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों के 200 से अधिक पहलवान भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रुप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उपविजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उपविजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उपविजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए नगर निगम ने शुरू की कवायद, जरूरी दिशा-निर्देश जारी

विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले हर पहलवान को 500 रुपये प्रोत्साहनस्वरूप दिए जाएंगे। बताया कि प्रतियोगिता के लिए उप्र कुश्ती संघ की ओर से निर्णायक उपलब्ध कराए जाएंगे। पहलवानों को टीए, डीए व आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अगस्त को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रेसतवार्ता के दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर मौजूद रहे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें