फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहलवान वेद प्रकाश को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में पहलवान वेद प्रकाश ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी सफलता पर सोमवार को प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बेतियाहाता स्थित रवींद्र भवन पर पहलवान को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश की सफलता से क्षेत्र के युवा कुश्ती के प्रति और आकर्षित होंगे। आज जब कबड्डी, कुश्ती और मार्शल आर्ट्स जैसे खेल लोकप्रिय हो रहे हैं, तब वेद प्रकाश जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल है। गिरधारी पहलवान के नेतृत्व में कृष्ण नगर अखाड़े के पहलवानों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी मनाई और उम्मीद जताई कि वेद प्रकाश आगे भी इसी तरह सफलता की नई इबारत लिखते रहेंगे।
विज्ञापन

वेद प्रकाश की जीत पर बधाई देने वालों में सुदामा यादव, गिरधारी पहलवान, सत्यांसू राय, शिवेंद्र साहनी, प्रदीप पहलवान, श्याम पाल, वैशाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें