फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ट्रामा दिवस: गोरखपुर में जमीन ने रोकी दो ट्रामा सेंटरों की राह, तलाश जारी

Mon, 17 Oct 2022 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जमीन की मांग की गई है। अगर जमीन प्रशासन उपलब्ध नहीं कराता है तो कैंपस में ही नए ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ राजेंद्र ठाकुर बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेवल-वन के दो ट्रामा सेंटर के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को जमीन नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से इसके निर्माण का मामला अधर में है। जो ट्रामा सेंटर बनना है वह 100 बेड का पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए दोनों संस्थानों से छह माह पहले ही जमीन मांगी थी।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शासन द्वारा भेजे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया था कि ट्रामा सेंटर के लिए जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे की निर्माण शुरू कराया जाए। दोनों संस्थान जिला प्रशासन से जमीन की मांग भी करीब छह माह पहले कर चुके हैं।

बताया जाता है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लेबल वन का ट्रामा सेंटर बनाना है। इसके लिए पांच एकड़ जमीन की जरूरत है। कॉलेज प्रशासन ने ट्रामा सेंटर के साथ ही कॉलेज के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन से 50 एकड़ जमीन की मांग की है, जिससे की ट्रामा सेंटर के साथ कॉलेज के अन्य सुपर स्पेशियल्टी विभागों का विस्तार हो सके।
विज्ञापन


प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत होना है। इसमें 60 फीसदी रकम केंद्र सरकार वहन करेगी। जबकि, 40 फीसदी रकम प्रदेश सरकारी देगी। जमीन न मिलने की वजह से ट्रामा सेंटर का निर्माण अधर में लटक गया है।

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जमीन की मांग की गई है। अगर जमीन प्रशासन उपलब्ध नहीं कराता है तो कैंपस में ही नए ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ राजेंद्र ठाकुर बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें