फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में जलकर मौत?: गोदाम में आग के बाद मजदूर लापता, मालिक बोला बाहर गया है; मलबे से निकला कंकाल

Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तिवारीपुर के मोहनलालपुर में सोमवार को लगी आग के बाद मंगलवार शाम श्रीकृष्ण बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम के मलबे से जला कंकाल मिला। परिजनों ने इसे 10 साल से काम कर रहे लापता मजदूर भोला उर्फ रामबदन (27) निवासी मुजहना बुजुर्ग, सिंदुरिया, महराजगंज का बताया। परिजनों के हंगामे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस का कहना है डीएनए जांच के बाद पहचान होगी।
विज्ञापन
गोदाम के बाहर जुटे लोग हंगामा करते हुए, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिवारीपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में आग बुझने के बाद मजदूर का कंकाल मिलने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। सोमवार को आग बुझने के बाद अगर अंदर की पूरी तलाशी होती तो शायद मंगलवार को मलबे से कंकाल मिलने तक इंतजार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
Trending Videos

आग के बाद से लापता 27 वर्षीय मजदूर भोला उर्फ रामबदन की तलाश में पहुंचे परिवार के सामने मंगलवार शाम गोदाम के मलबे में जला हुआ कंकाल मिला। परिजन ने इसे भोला का शव बताया लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएनए जांच के बाद ही पहचान स्पष्ट होगी।

भोला महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग का रहने वाला था और मोहनलालपुर स्थित श्रीकृष्ण बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। सोमवार अपराह्न तीन बजे दुकान के पीछे बने गोदाम में आग लगी थी। गोदाम में तारपीन का तेल, पाइप, टिन, पीओपी, प्लास्टर, हार्डवेयर, तारकोल और पेंट समेत ज्वलनशील सामान रखा था।

आग की लपटें तेजी से फैलने पर आसपास के करीब 20 घर खाली कराए गए। चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पिता बोले- एक बार चेहरा तो दिखा देते
कंकाल मिलने के बाद रविंद्र बदहवास हो गए। उन्होंने पुलिस से बेटे का चेहरा दिखाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि कम से कम एक बार चेहरा देखकर वह अपने बेटे की पहचान कर लेते। परिजनों के अनुसार पुलिस ने शव को पहले ही कपड़े में पैक कर दिया था। गुहार के बावजूद चेहरा नहीं दिखाया गया और पुलिस सुरक्षा में शव को पिकअप से भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता के साथ गांव से आए तीन-चार युवक भी मौके पर मौजूद थे। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने सवाल उठाया कि सोमवार को आग बुझाने के बाद गोदाम की पूरी तलाशी क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें