फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : भीम राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : भीम राजभर
विज्ञापन

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जुट जाएं, यही जन्मदिन का असली तोहफा होगा।
नौसड़ स्थित कृष्णा लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं, जबकि बसपा की सरकार में लोग खुशहाल थे। सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय पर काम होता था। आज बसपा के शासन को सभी लोग याद करते हैं। किसानों के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही समर्थन दे दिया था, लेकिन भाजपा ने किसानों के हित में फैसला अभी तक नहीं लिया। किसानों की मौत के बाद भी सरकार ने किसान बिल वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने कहा कि बसपा दबे-कुचले, शोषित, वंचित व गरीबों की पार्टी है। सबका सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोग पूरे मनोयोग से जुट जाएं। हमें पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनानी है। विशिष्ट अतिथि देवनारायन उर्फ जीएम सिंह, विद्यासागर उर्फ छोटे एवं दारा निषाद ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सुरेेंद्र निषाद, रामनयन आजाद, प्रेम कुमार, विजय कुमार, जयकार प्रसाद, ऋषि कपूर, सतीश चंद्र, अमर चंद दूबे, विश्वजीत सिंह, मनीष राय, विरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, परमेश्वर उर्फ छोटू, प्रेम सागर निषाद, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, राम बाबू, श्रीनारायन, प्रदीप निषाद, सुरेंद्र भारती, राजेश मलिक, राजेंद्र राजभर, शैलेंद्र कुमार, रामनगीना, रामू भारती, रशमानंद मौर्या, दिलीप कुमार, भवनाथ राय, मारकंडेय सिंह, जावेद सिमनानी, पशुपतिनाथ रविकुल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें