फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील के बाद नगर निगम कार्यालय में शुरू हुआ काम, ऐसा दिखा नजारा

Mon, 20 Apr 2020 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
दफ्तर में काम करते हुए अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में लॉकडाउन में ढील देने की वजह से नगर निगम दफ्तर में भी काम शुरू हो गया हालांकि इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक की वजह से आम लोगों का कोई भी काम नहीं हो सका। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दफ्तर में बैठे हुए नजर आए।

विज्ञापन

 
सोमवार को नगर निगम के सभी अधिकारी सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंच गए। लॉकडाउन शुरू होने के बाद भी अधिकारी कार्यालय आते थे, लेकिन ज्यादातर दोपहर में पहुंचते थे। नगर निगम के 30 फीसद कर्मचारियों के भी आने की भी कार्यालय में आने की व्यवस्था की गई है।

ऐसे में कुछ कर्मचारी भी नगर निगम दफ्तर पहुंचे। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में भी नगर निगम का काम पूर्व की तरह चल रहा है। सभी अधिकारी रोजाना कार्यालय आते रहे हैं। क्लर्क भी आते हैं। अब रोस्टर बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरी निर्माण कार्य फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर शुरू कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें