इसके बाद डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर जंक्शन से कैंट स्टेशन के बीच का काम कराया जाना है। चूंकि यह पूरा हिस्सा शहर के बीच में है, लिहाजा यहां जगह, मिट्टी भराई, सामान आपूर्ति समेत तमाम दिक्कतें हैं। बताया जा रहा है कि इस तीसरी लाइन के साथ ही गोरखपुर जंक्शन पर सिग्नल सिस्टम को भी अपडेट किया जाना है, जिसके लिए नया भवन बन चुका है। अब उसमें उपकरण लगाने का काम चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: आप बरातियों का स्वागत धूमधाम से कीजिए... कानफोड़ू डीजे बजाकर नहीं
वर्तमान में डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन का काम प्रगति पर है। गोरखनाथ ओवरब्रिज के दूसरी तरफ लाइन बिछ गई है। रेल लाइन बिछाने के कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि अभी काफी काम बाकी है। दिसंबर-जनवरी में जब लगन आदि का काम सुस्त होगा तो उस वक्त इस तीसरी लाइन के बचे हिस्से का नान इंटरलॉकिंग व इंटरलाॅकिंग कार्य होने की संभावना है। इसके साथ ही सिग्नल सिस्टम का भी कार्य चल रहा है।