गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार यादव ने पर्यावरण विज्ञान व प्रौद्योगिकी पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ओरल पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में यह सम्मेलन आयोजित था।
प्रो. विनय सिंह के निर्देशन में पीएचडी कर रहे शिवम की शोध प्रस्तुति की विशेषज्ञों ने सराहना की। इससे पूर्व भी शिवम यादव को जलीय पारिस्थितिकी एवं माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए एसटीडी यंग रिसर्चर अवार्ड–2026 से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि ने बधाई दी है।