भाजपा की जिला इकाई व महानगर इकाई ने आठ और मंडल कमेटियों का गठन कर दिया है। चार कमेटियां ऐसी हैं, जिनके कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी महिलाओं को मिली है। मंडल स्तरीय संगठन में ऐसा पहली बार हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कमेटी के नामों का एलान मंगलवार को किया। मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, राहुल तिवारी, बृजेश मणि मिश्र और केएम मझवार का कहना है कि मंडल इकाइयों को मजबूती दी गई है। सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखकर ही हर कमेटी बनाई गई है।
महानगर इकाई के बिस्मिलनगर मंडल के अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रहरी ने प्रमोद मद्धेशिया, शेषनाथ चौहान, शेषनाथ चौरसिया, अनिल मौर्य और अभिषेक मिश्र को मंडल उपाध्यक्ष बनाया है। सुशील वर्मा, सूर्य भूषण अग्निहोत्री को महामंत्री, धीरज सिंह, मनीष कुमार, शीला चौहान, बैजूनाथ चौहान और अरविंद मौर्या को मंत्री मनोनीत किया गया है।
राप्तीनगर के मंडल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी ने अशोक मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, पवन सिंह, मुरलीधर पांडेय व विवेक सेठ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। डीएन यादव, अमित सिंह को महामंत्री, अनुराग मिश्र, प्रशांत विश्वकर्मा और श्रवण शुक्ला मंत्री बने हैं। विजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
जिला इकाई के ब्रह्मपुर के मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने रामदेयागर निषाद, चनिया देवी, किरण देवी, सुनील पटेल, मुन्ना यादव और सत्य प्रकाश को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया। परशुराम गुप्ता, रामदीन निषाद को मंडल महामंत्री, रंगलाल भारद्वाज, इंद्रजीत, गिरीश पांडेय, संतोष गुप्ता, संदीप मौर्य, विशाल यादव को मंडल मंत्री और शकुंतला को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
चौरीचौरा मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने डॉ. सत्य प्रकाश दुबे, तारकेश्वर कुमार, सुरेंद्र सिंह व नागेंद्र मौर्य को मंडल उपाध्यक्ष और दीपक सिंह को मंडल महामंत्री, शांति देवी, प्रमोद यादव को मंडल मंत्री बनाया है। जयप्रकाश आर्य को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विशुनपुर मटियरा मंडल के अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी ने उपेंद्र पासवान, राजेश पाठक, वीरेंद्र कुमार शाही, संदीप मिश्रा, विभ्राट चंद तिवारी व राधेश्याम को मंडल उपाध्यक्ष और संजीव वाजपेई को मंडल महामंत्री, राम विनोद, हरिद्वार मल्ल, दिलीप पांडेय, धर्मेंद्र यादव, किरण देवी व मनोज सिंह को मंडल मंत्री और उमेश को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
सरदार नगर मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने राजदेव पासवान, राम दुलारी, व्यास मुनि राजभर, सुभावती देवी, प्रियंका प्रजापति को मंडल उपाध्यक्ष, संजय तिवारी, सोनू चौरसिया को मंडल महामंत्री, देवेंद्र राजभर, संत कुमार रमाशंकर मौर्य को मंडल मंत्री और सुनीता सिंह को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पिपराइच मंडल के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने रामकिशुन राजभर, वकील तिवारी, सोमेश्वर प्रसाद, दीनानाथ सिंह, आशीष अग्रवाल, अनिरुद्ध यादव को मंडल उपाध्यक्ष, धर्मवीर जायसवाल, उदय भान गुप्ता को मंडल महामंत्री और संतोष चौहान, रामाश्रय यादव, राधेश्याम गुप्ता, रामकेश सिंह, रामानंद पटेल, कनक लता सिंह को मंडल मंत्री व नीलम सिंह को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
परमेश्वरपुर मंडल के अध्यक्ष आदित्य चौहान ने मनोज गुप्ता, रामनरेश निषाद, लाल बहादुर सिंह, आनंद विवेक सिंह, सुनील कुमार मिश्र, राकेश सिंह को मंडल उपाध्यक्ष, बैजनाथ सिंह, राजेश निषाद को मंडल महामंत्री, राजकिशोर चौरसिया, संजू देवी, रिंकी देवी, अरविंद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह को मंडल मंत्री और नीलम चौहान को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया है।