फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: योगी-मोदी की फोटो वाली साड़ी पहन महिलाओं ने किया स्वागत

Sat, 08 Jul 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोदी-मोदी के लगे नारे, मोदी ने भी हाथ हिलाकर किया अभिवादन
विज्ञापन

-विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भी किया प्रधानमंत्री का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेती चौक से गीता प्रेस रोड पर 50 महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली साड़ी में पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर महिलाओं का अभिवादन किया।

चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने माया बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के ऊपर पुष्प वर्षा की। स्वागत के लिए चारों तरफ से दुकानों को सजाया गया था। इस मौके पर महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष सर्राफ, राहुल अग्रवाल, सुशील कपूर, बालकृष्ण रुंगटा मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में इंदिरा तिराहे के सामने मंच से पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महानगर महामंत्री अश्मित श्रीवास्तव, अजीत जायसवाल, अमित सिंह पटेल, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। चेंबर आफ ट्रेडर्स, साहबगंज अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल की नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक मनीष चंदवाशिया, कमलेश अग्रवाल, शैलेश अग्रहरी, संतोष पोदार, अशोक जालान, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुधीर केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें