फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेंपो में बैठी महिलाओं ने वृद्धा का उड़ाया मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेंपो चालक की भूमिका संदिग्ध, रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली हैं बुजुर्ग महिला
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में टेंपो में सवारियों को निशाना बनाकर होने वाली घटनाओं में एक और मामला सामने आया है। रामगढ़ताल क्षेत्र की महुईसुघरपुर निवासी बुजुर्ग ज्ञानमति सिंह का करीब 50 हजार रुपये का मंगलसूत्र बुधवार को टेंपो में महिला टप्पेबाजों ने उड़ा दिया। घर पहुंचने पर बुजुर्ग महिला को जानकारी हुई।
ज्ञानमति सिंह बीते सोमवार को खोराबार में अपने मायके गई हुईं थीं। ज्ञानमति ने बताया कि बुधवार को वे घर लौटने के लिए टेंपो से रुस्तमपुर की ओर आ रही थीं। टेंपो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं, जिन्होंने बातचीत के दौरान उनके करीब बैठकर फायदा उठाया। रास्ते में किसी वक्त उन महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र झटक लिया और उन्हें भनक तक नहीं लगी। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने मंगलसूत्र गायब देखा तो उन्हें समझ में आया कि टेंपो में उनके साथ घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि टेंपो चालक लगातार संदिग्ध महिलाओं को सवारी के तौर पर बैठा रहा था, जिससे उसकी भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों का आरोप है कि ऐसे कई चालक चोर गिरोह से मिले होते हैं और रास्ते में भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाने का मौका दिलाते हैं। थानाप्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपी महिलाओं की पहचान की जाएगी। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें