फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बाल-बाल बचा पति

Mon, 28 Dec 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ बानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार दंपती को बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे 38 वर्षीय फूल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोटे आई हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति के तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबौली खुर्द निवासी फूलकुमारी (38) पत्नी रामचेत की नगर बाजार कस्बा निवासी जियालाल के साथ बहन ब्याही है।

सोमवार को उसके जीजा जियालाल की मौत हो गई। सूचना पाकर पति के साथ वह बाइक पर बैठकर नगर बाजार जाने के लिए निकली। बानपुर देईसांड़ मार्ग के कटया लाल गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप सामने से आ रही खाद लदे अनियंत्रित ट्रक देख महिला घबराकर बाइक से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


उसी समय ट्रक की चपेट में आ गई। सिर के ऊपर से ट्रक गुजर जाने से फूलकुमारी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पति को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पति रामचेत के तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

प्रभारी एसओ बाके लाल ने बताया कि पति की तहरीर पर ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। पति के तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिवार व क्षेत्र के रामवृक्ष चौधरी, राजेश चौधरी, मनोज कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि हाल में ही रिपेयर होने के बावजूद सड़क जर्जर है। गिट्टियां बिखरी हुई हैं। जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृतक की बेटी मनीषा (17) बेटा कन्हैया (15) व निखिल (12) रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें