उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बदमाशों ने चलती बाइक पर बैठी एक महिला से चैन स्नैचिंग का प्रयास किया। इस दौरान महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस चैन स्नैचरों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक भटनी थाना के नूरीगंज निवासी मनोज कुमार शुक्रवार को पत्नी उर्मिला देवी(38) को बाइक से लेकर देवरिया गए थे। वापसी के दौरान देवरिया-सलेमपुर हाइवे मार्ग पर सरयां चौराहे से बाइक सवार बदमाशों ने उनके बाइक को ओवरटेक कर पत्नी के गले का चैन छीनने का प्रयास किया।
जिससे उनकी पत्नी निर्मला देवी बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।