सिद्धार्थनगर में लखनऊ पीजीआई में भर्ती जनपद की एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दो लोगों संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है जो लोगों के लिए सुखद कहा जा सकता है। मगर बचाव बेहद जरूरी भी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला लखनऊ पीजीआई में भर्ती थी।
कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई। इसके अवाला दो नए संक्रमित पाए गए। इनमें इटवा ब्लॉक के महमुदवा गांव में एक संक्रमित पाया गया। बांसी ब्लॉक के मऊ नानकार गांव में एक संक्रमित पाया गया। जिले में अब तक 3852 संक्रमित पाए जा चुके हैं।
इनमें 3734 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 70 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक की मौत हुई है। दो नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।