फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्रिसमस के लिए महिलाएं तैयार कर रहीं सेंटा क्लॉज होममेड चॉकलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर की आयुषी ने महिलाओं को जोड़कर शुरू किया अपना व्यवसाय
विज्ञापन

- क्रिसमस के लिए 100 से अधिक मिल चुके है ऑर्डर

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्रिसमस को लेकर शाहपुर की महिलाओं ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से एक नई पहचान बनाई है। यहां महिलाएं क्रिसमस के खास मौके पर सेंटा क्लॉज नुमा होममेड चॉकलेट तैयार कर रही हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इन चॉकलेट्स की खासियत यह है कि इन्हें पूरी तरह से घर पर शुद्ध सामग्री से तैयार की जा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखकर इन चॉकलेट्स को डिजाइन किया गया है।

शाहपुर की आयुषी ने त्योहारों को अवसर में बदलते हुए अपने छोटे से व्यवसाय की शुरुआत चार साल पहले की। आयुषी ने बताया कि उन्हें हमेशा से कुछ नया करने की इच्छा थी। त्योहारों के दौरान बाजार में मिलने वाली चॉकलेट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने होममेड चॉकलेट बनाने का निर्णय लिया। क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और स्टार के आकार की चॉकलेट तैयार कीं, जिन्हें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। आयुषी ने अपने साथ 10 और लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस को देखते हुए इन होममेड चॉकलेट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक 100 से अधिक ऑर्डर उन्हें मिल चुके हैं और रोज नए ऑर्डर आने की उम्मीद है। खास बात यह है कि लोग अपने बच्चों और रिश्तेदारों के लिए इन चॉकलेट्स को गिफ्ट के रूप में खरीद रहे हैं। आयुषी का कहना है कि आने वाले समय में वे अपने इस व्यवसाय को और विस्तार देना चाहती हैं। नए फ्लेवर, आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा शुरू करने की भी योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें