चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के शिवपुर कौड़ीपुरा की एक महिला ने आरोप लगाया कि 18 मनबढ़ लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शिवपुर कौड़ीपुरा की पुष्पा देवी पत्नी रामकिशुन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच अगस्त को दोपहर एक बजे रामपुर रकबा के कुटी टोला निवासी अर्जुन, विकास, आनंद गौतम अपने करीब 15 साथियों के साथ हाॅकी, डंडा, हथियार से लैस होकर उनके बेटे को गाली देते हुए घर में घुस आए। उनके ऊपर हथियार लगाकर मारने कि धमकी देने लगे। डर के कारण बेटा घर के पिछले बाउंड्री से कूदकर भाग गया। जब बेटा नहीं मिला तो उसकी पिटाई करने लगे। बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने अर्जुन, विकास, आनंद गौतम व 15 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो