फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: जीजा संग महिला हुई फरार, साथ में उड़ा ले गई जेवर व नकदी

Wed, 04 Aug 2021 07:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

पति ने पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराया मुकदमा, महराजगंज जिले के पनियरा का निवासी है आरोपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में ब्याही महिला अपने जीजा के साथ चली गई। अपनी ससुराल से वह दो लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये का जेवर भी ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के रहने वाले मुनीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि चार जुलाई को किसी काम से घर से बाहर गया था। शाम को करीब पांच बजे लौटा तो घर में बीवी नहीं थी।

परिवार के लोगों से इस बारे में पूछा तो पता चला कि उसका साढ़ू यानी उसकी पत्नी का जीजा मुनीर उसके घर पर आया था। आरोप है कि वही उनकी पत्नी को साथ लेकर चला गया। साथ ही बेटी की शादी के लिए घर में रखा दो लाख रुपया और करीब पांच लाख रुपये का जेवर भी साथ ले गया।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा। मुनीर की मोबाइल पर फोन किया तो अपशब्द कहते हुए उसने जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें