उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी पांच साल की बेटी को नाले में फेंक दी और खुद भी कूद गई। हालांकि महिला को कुछ मछुआरों ने जान बचा ली लेकिन बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है पूरा मामला
महिला का कहना है कि पति उसे और बेटी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव के नौका टोला निवासी त्रिलोकी यादव की लड़की तारा 48) की शादी कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा धरनी पट्टी निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ छह वर्ष पहले हुई थी।
तारा की एक बेटी प्रिया (05) थी। पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे। करीब छह महीना पूर्व तारा अपनी बेटी प्रिया के साथ मायके आकर रहने लगी। महिला ने अपने पति के विरुद्ध न्यायालय में केस भी दाखिल कर रखा है।