फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से टहलने निकली महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 22 May 2023 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमट्टौरा निवासी कृतिलता सिंह (40) पत्नी मनोज सिंह तथा रेनू श्रीवास्तव (55) पत्नी विपिन श्रीवास्तव भोर में टहलने निकली थीं। अभी गौसपुर से पिपरौली की तरफ पुलिया के पास पहुंची थीं कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में कृतिलता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका कृतिलता सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टहर रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमट्टौरा निवासी कृतिलता सिंह (40) पत्नी मनोज सिंह तथा रेनू श्रीवास्तव (55) पत्नी विपिन श्रीवास्तव भोर में टहलने निकली थीं। अभी गौसपुर से पिपरौली की तरफ पुलिया के पास पहुंची थीं कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में कृतिलता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में टहल रही रेनू श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका कृतिलता सिंह आशा बहु थीं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गीडा पुलिस एवं परिजन ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां रेनू श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है। मृतका की बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतका कृतिलता अपने पीछे पुत्री मुस्कान (18) एवं पुत्र आदित्य सिंह (15) को छोड़ गई हैं। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें