फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ी से बच्ची पर हमला: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड, बच्ची के सिर पर हथौड़े से किया हमला- मृत समझ भागे

Mon, 01 Dec 2025 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपी घर में रखे पैसे और कीमती सामान लेकर भाग गया। महिला की मां जब रास्ते में उसे मिलीं तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली। तत्काल डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उधार के पैसे लौटाने के बहाने एक युवक रात में महिला के घर में घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की 10 वर्षीय बेटी के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तिवारीपुर इलाके के मस्जिद गली के पास रहने वाले अफरोज आलम को पैसे उधार दिए थे। 

Trending Videos

27 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और बाहर से आवाज लगाई कि वह उधार के पैसे लौटाने आया है। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, अफरोज जबरन अंदर घुस गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर सुनकर अंदर से उसकी 10 वर्षीय बेटी बाहर आई और मां को बचाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपने साथ लाए हथौड़े से बच्ची के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। महिला किसी तरह पड़ोस की छत पर कूदकर जान बचाने में सफल हुई और अपनी मां को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपी घर में रखे पैसे और कीमती सामान लेकर भाग गया। महिला की मां जब रास्ते में उसे मिलीं तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली। तत्काल डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने 29 नवंबर की रात को कोतवाली थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अफरोज आलम के खिलाफ हत्या की कोशिश, यौन उत्पीड़न और लूट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें