फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो सड़क हादसे में महिला की मौत, एमबीबीएस छात्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एमबीबीएस छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर निवासी इंदु सिंह पत्नी रणविजय, पुष्पा सिंह व मिथिलेश सिंह 13 अक्तूबर को घर के समीप सड़क पार कर रहीं थीं। इस दौरान बाइक की चपेट में आने से तीनों घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां 14 अक्तूबर को इंदु सिंह की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज किया है।
इसी प्रकार एम्स में फाइनल वर्ष का छात्र राजस्थान के इटावा कोटा निवासी माखन मीना गेट नंबर चार के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। घटना 15 अक्तूबर शाम की है। दोस्त शशांक शेखर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें