फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्व खाद्य दिवस पर मोटे अनाज की उत्पादकता पर जोर

Tue, 17 Oct 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय रेसिंग अवेयरनेस ऑन ग्लोबल हंगर, सपोर्टिंग सस्टेनेबल एग्रीकल्चर प्रैक्टिस देयर बाई प्रमोटिंग फूड सिक्योरिटी रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल और भोजन की परस्पर निर्भरता को रेखांकित करते हुए विश्व भर में भुखमरी, पोषण की कमी और खाद्य असुरक्षा के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व स्पीकर कृषि डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने मिलेट्स के इतिहास व उनके उत्पादन के बारे में बताते हुए समय के साथ खाद्य आदतों में हुए परिवर्तन पर चर्चा किया। जिस चीज का अभाव है उसी का भाव है संबोधन के साथ मिलेट्स के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सोलर पंप तथा मिलेट्स बीज के उपलब्धता के मार्ग सुझाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स के लाभ को आम जन को बताते हुए उसके खेती तथा उपभोग के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका प्रो. दिव्या सिंह ने किया। कार्यक्रम में विभाग के छात्र-छात्राओं व शोध छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें