फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला ने छताई पुल से आमी नदी में लगाई छलांग, पैर टूटा

Wed, 11 Feb 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने छताई पुल से आमी नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नदी में पानी का लेवल कम था, जिससे महिला की जान बच गई। हालांकि, उसका एक पैर टूट गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खजनी थानाध्यक्ष जयंत सिंह ने घायल महिला को तत्काल पीएचसी पिपरौली भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान शाहनुमा पत्नी अमजद खान निवासी गांव भीसीया थाना बेलघाट के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खजनी क्षेत्र में कैसे पहुंची और पारिवारिक विवाद की वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान की पुष्टि के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें