फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी महिला, 4.80 लाख रुपये की लूट का आरोप

Thu, 19 Nov 2020 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां स्थानीय कस्बे के एक कपड़ा व्यावसाई की पत्नी गुरुवार की देर शाम घर में ही गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ी थीं। जानकारी होने पर व्यावसाई पिता-पुत्र घर पहुंचे और फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से महिला को गोरखपुर रेफर किया गया है। व्यावसाई ने घर की आलमारी से चार लाख अस्सी हजार रुपये के लूट की बात कही है।

विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे के कालेज  रोड पर दीक्षा गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाने वाले पवन अग्रवाल हाटा के भाजपा विधायक पवन केडिया के समधी हैं। कस्बे के परसौनी नहर मार्ग पर उनकी मकान है।

पवन अग्रवाल ने बताया कि शाम करीब छह बजे एक युवक ने सूचना दिया कि उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल (55) घर में गंभीर रूप से घायल पड़ी हैं और दरवाजे पर भीड़ जमा है। वह बेटे हिमांशु के साथ घर पहुंचे तो वहां कई जगह खून के धब्बे थे और पत्नी बेहोश पड़ी थीं।
विज्ञापन


आनन-फानन घायल अनीता को कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर कर दिया गया। अनीता के सिर में चोट लगी है। पत्नी को अस्पताल भेजने के बाद पवन दोबारा घर पहुंचे तो उनकी आलमारी खुली थी।

आलमारी में रखे चार लाख अस्सी हजार रुपये गायब थे। पवन अग्रवाल ने पटहेरवा पुलिस को सूचना देते हुए लूट की जानकारी दी। एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय, फाजिलनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। महिला के होश में आने पर ही घटना की वजह का पता चल सकेगा। लूट के आरोप की भी छानबीन हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें