फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के लिए भाई बना भाई का दुश्मन: देवर संग रंगरलियां मना रही थी महिला, पति ने देखा तो कर दिया दोनों ने हमला

Fri, 10 May 2024 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले भाई की शादी में वह गांव आया। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की रात में सोते समय जब उसकी अचानक नींद खुली तो वह पत्नी के कमरे में गया। वहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गए, पत्नी छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। 
विज्ञापन
देवर संग रंगरलियां मना रही थी भाभी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर स्थित खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर संग रंगरलियां मना रही महिला को पति ने देख लिया। जिसके बाद देवर संग मिलकर पत्नी ने पति पर हमला कर मारपीट के घायल कर दिया। घायल युवक ने अपने छोटे भाई और पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 

पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले भाई की शादी में वह गांव आया। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की रात में सोते समय जब उसकी अचानक नींद खुली तो वह पत्नी के कमरे में गया। वहां पहुंचते ही उसके होश उड़ गए, पत्नी छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह देखकर युवक इसका विरोध करने लगा। जिस पर पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

पीड़ित युवक का आरोप है कि दोनों ने मारने पीटने के बाद धमकी दी कि अगर किसी से बात बताई तो जान से मार देंगे। मारपीट से घायल युवक अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है, ग्राम प्रधान के साथ जाकर उसने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें